'नीतीश कुमार के साथ रहते हुए करवाए थे 9 मर्डर', जदयू विधायक अनंत सिंह का सनसनीखेज बयान
जदयू विधायक अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर एक बहुत ही सनसनीखेज बयान दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ रहते हुए मैंने 9 लोगों की हत्याएं करवाई थी. मेरे से ज्यादा पार्टी के लिए किसने बलिदान दिए हैं.
बिहार की सियासत में एक बार फिर उस वक्त भूचाल आ गया जब जदयू विधायक अनंत सिंह ने एक सनसनीखेज बयान दिया. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने पुराने संबंधों और समर्थन के बारे में ऐसा दावा किया, जिसने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ रहते हुए मैंने 9 मर्डर करवाए थे.
'नीतीश कुमार के साथ रहते हुए मैंने 2 लोगों की हत्या करवाई'
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अभी भी अपनी पार्टी का समर्थन करते हैं, तो JDU विधायक अनंत सिंह ने कहा कि मेरे जितने बलिदान किसने दिए हैं? उस समय नीतीश कुमार कुछ भी नहीं थे, वे यहां-वहां घूमा करते थे. उस दौर में, नीतीश कुमार के साथ रहते हुए मैंने 9 लोगों की हत्या करवाई थी.
'जन सुराज प्रत्याशी अनुज कुमार के लिए वोट मांगेंगे'
दरअसल, जदयू के विधायक अनंत सिंह चुनाव प्रचार के लिए अपने आवास से रवाना हो गए. उन्होंने कहा कि जनता मालिक है, जनता भगवान से मुलाकात करेंगे. जनता से जाकर आशीर्वाद लेंगे और जन सुराज प्रत्याशी अनुज कुमार के लिए वोट मांगेंगे.
हमें मरने का न खौफ है और न जीने की खुशी: अनंत सिंह
बिहार सरकार के मंत्री या जदयू नेताओं को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें नीरज कुमार के चुनाव प्रचार-प्रसार में नहीं जाना चाहिए. नीरज कुमार हमारे खिलाफ बोल रहे हैं, तो उन पर हम क्या गोली चला दें? वह भी हमारे खिलाफ बोल रहे हैं और हम भी उनके खिलाफ बोल रहे हैं. हमें मरने का न खौफ है और न जीने की खुशी है.
अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर बोला था बड़ा हमला
14 अक्टूबर, 2026 दिन बुधवार को अनंत सिंह के एक यह बयान ने सियासी सनसनी मचा दी थी. मोकामा विधानसभा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर खुलकर बयान दिया था. उन्होंने अपने ठेठ अंदाज में नीरज कुमार पर निशाना साधा. जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा था कि हम पुदीना सिंह हैं, 23 तारीख को गैस निकाल देंगे.
डॉ. अनुज सिंह का समर्थन कर रहे अनंत सिंह
बता दें कि जदयू विधायक अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ बयान दे रहे हैं. साथ ही उनके खिलाफ खुलकर प्रचार कर रहे हैं. मोकामा विधायक अनंत सिंह जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं. वहीं, नीरज कुमार जदयू से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी हैं.
इनपुट: ऋषव राय