SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चुनाव आयोग कराने जा रहा सत्यापन: अगर आपका नाम बिहार SIR में रह गया था तो आपके लिए है बड़ा मौका

बिहार में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों, खासकर युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत BLO घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे और फॉर्म-6 के जरिए उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाएगा.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 09, 2026, 02:25 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 02:42 PM IST
Image Credit: बिहार में छूटे हुए और युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान शुरू (फाइल फोटो)
Join

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिहार में अर्हता प्राप्त छूटे हुए एवं युवा निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. आयोग ने सभी हितधारकों और जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को इस अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं. आयोग के निर्देशों के अनुसार राज्य भर में छूटे हुए मतदाताओं की पहचान और उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई तेज कर दी गई है. 

घर-घर जाकर किया जाएगा सत्यापन
इसके लिए मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा. सत्यापन के दौरान यदि कोई व्यक्ति मतदाता के रूप में अर्हता प्राप्त करता है, तो प्ररूप-6 के माध्यम से निर्वाचक सूची में उसका पंजीकरण किया जाएगा.

एक माह के अंदर पूरी होगी कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी कार्रवाई एक माह के अंदर पूर्ण की जानी है. मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि हर अर्हता प्राप्त व्यक्ति के लिए अनिवार्य रूप से प्ररूप-6 भरा जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बीएलओ द्वारा तैयार की गई विषयांकित सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बीएलए के साथ भी साझा किया जाएगा. अभियान समाप्त होने के बाद निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) द्वारा मतदान केंद्र वार तैयार अंतिम सूची को भी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार के लोग नहीं आएंगे तो माहौल नहीं बनेगा... जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के लिए सौरव दास ने बिहारियों से ट्रेन भर-भरकर पहुंचने को कहा

मतदान केंद्रों पर कैंप का आयोजन
इसके अलावा, मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन भी किया जाएगा. आयोग ने विशेष रूप से रात्रि आश्रय स्थलों, मजदूरों की कॉलोनियों, गृहविहीन व्यक्तियों और समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के लिए अलग से विशेष कैंप लगाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी मताधिकार से जोड़ा जा सके.

वर्तमान अभियान की मॉनिटरिंग नियमित रूप से राज्य स्तर, जिला स्तर और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर पर की जाएगी. निर्वाचन विभाग का लक्ष्य है कि इस विशेष अभियान के जरिए बिहार में शत-प्रतिशत युवा और छूटे हुए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके, जिससे आगामी चुनावों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो सके.

-आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES