भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /'बेटी के प्रेम-प्रसंग से था नाराज': जी मीडिया पर पिता ने कबूला जुर्म, बोला- हत्या कर नदी में फेंका शव

'बेटी के प्रेम-प्रसंग से था नाराज': जी मीडिया पर पिता ने कबूला जुर्म, बोला- हत्या कर नदी में फेंका शव

मधेपुरा में 7 अक्टूबर को हुई नाबालिग लड़की की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रेम संबंध से नाराज पिता ने बेटी की हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात कबूली है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Edited ByShailendra
Published: Oct 13, 2026, 08:50 PM IST|Updated: Oct 13, 2026, 08:55 PM IST
joinshare
'बेटी के प्रेम-प्रसंग से था नाराज': जी मीडिया पर पिता ने कबूला जुर्म, बोला- हत्या कर नदी में फेंका शव
Image Credit: मधेपुरा में नाबालिग बेटी की हत्या करने वाले पिता ने जुर्म कबूला (Z News)

About the Author

    Shailendra

    Shailendra

    शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बिहार के मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के गोरराहा गांव में 7 अक्टूबर को हुई नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जी मीडिया पर आरोपी पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने की बात कबूल की है. एक्सक्लूसिव बातचीत में आरोपी ने बताया कि बेटी के प्रेम-प्रसंग से वह नाराज था. समाज में अपनी इज्जत और प्रतिष्ठा को लेकर वह परेशान रहने लगा था. इसी नाराजगी में उसने अपनी ही बेटी की जान ले ली.

    आरोपी पिता के कबूलनामे के मुताबिक, उसकी बेटी का गांव के ही एक लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. उसने बेटी को कई बार उस लड़के से दूर रहने के लिए कहा, लेकिन उसके अनुसार बेटी नहीं मान रही थी. इस बात को लेकर वह काफी नाराज था. आखिरकार उसने खौफनाक कदम उठाते हुए घर में रखी दबिया से बेटी का गला काट दिया.

    हत्या के बाद बोरे में बंद कर नदी में फेंका शव
    आरोपी ने बताया कि हत्या करने के बाद उसने रात में ही बेटी के शव को बोरे में बंद किया और पास की नदी में बहा दिया. उसने हत्या में इस्तेमाल दबिया को भी नदी में फेंकने की बात कही है. घटना को अंजाम देने के बाद उसने मामले को छिपाने की कोशिश की, ताकि गांव के लोगों को उस पर शक न हो.

    गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
    7 अक्टूबर को हुई घटना के बाद आरोपी पिता ने शंकरपुर थाने में अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बच्ची के अचानक गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के लिए टीम गठित की. पुलिस ने आवेदन के आधार पर परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की. इस दौरान उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया. इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए परिवार के चार सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

    छोटी बेटी के बयान से खुला हत्या का राज
    पुलिस की पूछताछ के दौरान नाबालिग लड़की की छोटी बहन ने घटना के संबंध में अहम जानकारी दी. उसके बयान के बाद पुलिस का शक पिता पर गहरा गया. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ में बेटी की हत्या करने और शव को नदी में फेंकने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने शव की बरामदगी के लिए नदी में खोजबीन शुरू कर दी.

    आरोपी जेल भेजा गया, शव की तलाश जारी
    इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, नदी में फेंके गए नाबालिग लड़की के शव की तलाश जारी है. पुलिस हत्या के पीछे की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. जिस पिता पर बेटी की सुरक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी थी, उसी पर उसकी हत्या का आरोप है. प्रेम-प्रसंग से उपजी नाराजगी और सामाजिक प्रतिष्ठा की चिंता के बीच 7 अक्टूबर को हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.

    रिपोर्ट: प्रशांत कुमार

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Madhepura News