SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बेतिया में भू-माफियाओं पर चला डीएम का हंटर, सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, 2 गिरफ्तार

बिहार के बेतिया में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ DM तरनजोत सिंह ने सख्त कार्रवाई की है. पुसाधारी फार्म की जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम करते हुए तीन आरोपियों पर FIR दर्ज की गई और दो को गिरफ्तार किया गया है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 25, 2026, 09:35 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 09:42 PM IST
Image Credit: बेतिया में भू-माफियाओं पर चला डीएम का हंटर (zee Media)
Join

बिहार के बेतिया जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है.

पुसाधारी फार्म की सरकारी जमीन पर कब्जे की सूचना

जानकारी के अनुसार, बेतिया डीएम तरनजोत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बेतिया राज की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है. पुसाधारी फार्म की सरकारी भूमि पर कुछ असामाजिक तत्व अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहे थे. सूचना मिलते ही डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद एसडीएम विकास कुमार, सीओ पल्लवी कुमारी और मुफस्सिल थानाध्यक्ष कंचन भास्कर की टीम गठित कर घटनास्थल पर भेजी गई.

ये भी पढ़ें: अहियापुर थाने के दरोगा ललन कुमार पर गिरी गाज, केस की जांच के दौरान पीड़िता से अश्लील बातचीत के आरोप में SSP ने किया सस्पेंड
 

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

डीएम के निर्देश पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बंटी कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में कुल तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से वहां गिराई गई ईंट और बालू को भी जब्त कर लिया. प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाना और अवैध कब्जे की कोशिशों पर रोक लगाना है.

भू-माफियाओं को डीएम की सख्त चेतावनी

बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने बताया कि पुसाधारी फार्म की सरकारी जमीन पर कुछ असामाजिक तत्व अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे प्रशासन ने विफल कर दिया. आरोपियों ने प्रशासनिक कार्यों में बाधा डालने का भी प्रयास किया, जिसके बाद सख्ती करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. डीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी भूमि और बेतिया राज की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की पहचान कर रहा है और ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी.

रिपोर्ट: धनंजय द्विवेदी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES