SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग और लास्ट में चाकूबाजी: भागलपुर में मॉल के मैनेजर पर जानलेवा हमला, महिला हिरासत में

Bhagalpur News: भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के मॉल के मैनेजर पर एक महिला ने चाकू से हमला कर दिया. घायल मैनेजर ने आरोप लगाया कि महिला ने उनसे करीब ढाई लाख रुपये लिए और शादी का दबाव बनाकर ब्लैकमेल किया. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 15, 2026, 10:57 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 11:25 AM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पहले ग्राहक से दोस्ती हुई, फिर भरोसे की आड़ में ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ और आखिरकार बात चाकूबाजी तक पहुंच गया. भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में एक महिला और मॉल के मैनेजर के बीच विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब महिला ने मैनेजर पर चाकू से हमला कर दिया. बचाव में मैनेजर ने चाकू पकड़ लिया, जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया. मामला यहीं नहीं रुका. हंगामा बढ़ा तो महिला ने बीच-बचाव करने पहुंचे एक दूसरे युवक पर भी हमला कर दिया. घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

शादी का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल
दरअसल, मामला कटहलबाड़ी स्थित टीवी-फ्रिज मॉल का है. घायल मैनेजर पंकज कुमार सुमन के मुताबिक, करीब ढाई साल पहले उनकी महिला से जान-पहचान हुई थी. महिला मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बनकर मॉल में सामान खरीदने आती थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ. मैनेजर का आरोप है कि इसी दौरान महिला ने उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो बना लिया और बाद में शादी का दबाव बनाते हुए उन्हें ब्लैकमेल करने लगी.

ये भी पढ़ें: पटना के आसपास के क्षेत्रों के लिए अब सफर होगा आसान: दानापुर, बिहटा समेत इन रूटों पर चलेगी ई-बसें, देखें रूट चार्ट

ढाई लाख रुपये लेने का आरोप

मैनेजर ने यह बताया कि महिला ऑनलाइन माध्यम से उनसे करीब ढाई लाख रुपये ले चुकी है. आरोप यह भी लगया गया है कि महिला ने फर्जी आईडी बनाकर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की. मैनेजर के मुताबिक, परिवार के राशन-पानी तक का खर्च उठाने के बावजूद महिला ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. मामला बुधवार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर उस वक्त हिंसक हो गया, जब मॉल के सामने दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान महिला ने मैनेजर पर चाकू से हमला कर दिया. खुद को बचाने के लिए मैनेजर ने चाकू पकड़ लिया, जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया. मौके पर जुटी भीड़ के बीच महिला ने बीच-बचाव करने पहुंचे एक दूसरे युवक पर भी हमला कर दिया. इसके बाद सड़क पर काफी देर तक हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप चलता रहा.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराते हुए महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई. वहीं, घायल मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.इलाज के बाद मैनेजर को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा सके. इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

रिपोर्ट: अश्वनी कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES