मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड पर युवकों का का कहर, गाली-गलौज और मारपीट, वीडियो वायरल होते ही 3 गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में प्रेमी जोड़े के साथ छेड़खानी के बाद मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मुजफ्फरपुर में एक बार फिर प्रेमी जोड़े के साथ छेड़खानी और मारपीट करने का वीडियो सामने आया है. छेड़खानी और मारपीट करने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं, वीडियो वायरल होते ही मुजफ्फरपुर पुलिस एक्शन में आई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के काशीरामपुर बांध के समीप का है.
वीडियो में प्रेमी युगल के साथ छेड़खानी, मारपीट और गाली-गलौज
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेमी जोड़े के साथ कुछ असामाजिक तत्व के युवकों की तरफ से प्रेमी युगल के साथ छेड़खानी करते, मारपीट और गाली-गलौज किया जा रहा है. जब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ, तो मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले में संज्ञान लेते हुए एसडीपीओ ईस्ट वन अलय वत्स को कार्रवाई का निर्देश दिया.
पुलिस ने 3 आरोपी युवकों गिरफ्तार किया
एसडीपीओ ईस्ट वन अलय वत्स ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करते हुए बोचहा थाना की पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. इसके बाद बोचहा थाना की पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर घटना के महज कुछ घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामले पर पुलिस ने क्या कहा, जानिए
मामले को लेकर एसडीपीओ ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ युवकों की तरफ से एक युवती और युवक के साथ अमर्यादित व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की जा रही थी. मामला संज्ञान में आते ही बोचहा थाना की पुलिस की ओर से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के महज कुछ ही घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बता दें कि इससे पहले जमुई में एक प्रेमी जोड़े के साथ छेड़खानी और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था. वहीं, बांका और गया से भी कुछ इसी तरह से मामले सामने आए थे. इन घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया था.
रिपोर्ट: मणितोष कुमार
यह भी पढ़ें: 'फातिहा पढ़ने घर आता था मौलाना, 4 बच्चों की मां और मेरी पत्नी से इश्क हो गया, दोनों फरार', थाने पहुंचा पति