SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सांप ने काटा था, रातभर जगाना था: सड़क किनारे घूम रहे थे, तभी बोलेरो ने मार दी टक्कर... 2 की मौत

समस्तीपुर में तेज रफ्तार और बेकाबू बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में से एक के बेटे को सांप ने काट लिया था, जिसके कारण परिवार के लोग पूरी रात जागे हुए थे.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 09, 2026, 10:57 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 11:10 AM IST
Image Credit: समस्तीपुर सड़क हादसा- जी मीडिया
Join

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में NH-122B के किनारे एक अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना मोहनपुर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-3 की है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतकों की पहचान मोहनपुर वार्ड 3 निवासी खोभारी ठाकुर के पुत्र पप्पू ठाकुर और नरेश ठाकुर के पुत्र विकास ठाकुर के रूप में हुई है.

सांप ने काटा था, रात में जगना था
हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों को मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घायलों में एक लड़का भी शामिल है, जिसका सांप काटने के बाद रात्रि में जगा कर रखने को कहा गया था उसका हाथ टूट गया. इस घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अनियंत्रित बोलेरो ने मार दी टक्कर
बताया जा रहा है कि विकास ठाकुर के बेटे को रात में सांप ने काट लिया था. इसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक कराने के लिए भगत के पास ले गए थे. वहां से घर लौटने के बाद भगत ने लड़के को रातभर जगाकर रखने की सलाह दी थी. इसी दौरान वह गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ सड़क किनारे घूम रहा था. तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें: 8 दिनों में 3 दर्दनाक वारदातें: त्वरित कार्रवाई तो ठीक, पर महिलाओं और बच्चियों पर अपराध क्यों नहीं रोक पा रही बेतिया पुलिस?

सांप काटने वाले लड़के का हाथ टूटा
हादसे में पप्पू ठाकुर और विकास ठाकुर (जिसे सांप ने काटा था उसके पिता) की जान चली गई, जबकि तीन घायल हो गए. घायलों में सांप काटने वाले लड़के का हाथ भी टूट गया है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. फिलहाल, अज्ञात बोलेरो वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है.

रिपोर्ट: मंटुन कुमार रॉय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES