App

बिहार में ठंड की दस्तक के बीच छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, 13 से 16 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल?

बिहार में ठंड ने अब लगभग दस्तक दे दी है. वहीं, सभी छठ महापर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं. व्रती छठ घाट पर जाती है, ऐसे में बिहार में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है, ये जानना जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं बिहार वेदर अपडेट-

बिहार में ठंड की दस्तक के बीच छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, 13 से 16 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल?
Image Credit: बिहार वेदर अपडेट (AI IMAGE)

बिहार में अब धीरे-धीरे ठंड ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है, जिससे सुबह और शाम के वक्त हल्की सिहरन का एहसास होने लगा है. इसी बीच, लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियां भी तेजी से चल रही है. बाजार में चारों तरफ सूप-दउरा दिखाई दे रहा है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत कल यानी 13 नवंबर से होने जा रही है, जो 16 नवंबर तक बेहद धूमधाम के साथ संपन्न होगा. पर्व को लेकर घर-परिवार से लेकर घाटों तक उत्साह का माहौल है. छठ घाट की सफाई और सजावट भी शुरू हो गई है. ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि इन खास दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं-

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 12 नवंबर को पूरे बिहार में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है और राज्य में बारिश को लेकर फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. हालांकि, सुबह के समय अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है, जिससे सुबह के वक्त हल्की ठंड और बढ़ जाएगी. दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने की उम्मीद है, जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा. यानी कि आप आज बिना किसी रुकावट के बाजार में खरीदारी के लिए जा सकते हैं.

महापर्व में ठंड का एहसास

वहीं, तापमान की बात करें तो 12 नवंबर को बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है. पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया समेत तमाम जिलों में मौसम का यही रुख देखने को मिल रहा है. 

छठ महापर्व के दौरान व्रतियों को नदी या तालाब के ठंडे पानी में खड़े होकर शाम और सुबह में भगवान सूर्य को अर्घ्य देना होता है, ऐसे में गिरता हुआ न्यूनतम तापमान और सुबह की धुंध इस बार के महापर्व में ठंड के एहसास को और ज्यादा बढ़ाने वाली है. हालांकि, मौसम के साफ रहने और बारिश की कोई संभावना न होने से व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने और घाटों तक आने-जाने में पूरी सहूलियत मिलने वाली है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो