SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दुर्गा पूजा 2026: बिहार में 24 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, SSP-SP को निर्देश जारी

बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक अहम आदेश जारी किया है. दुर्गा पूजा 2026 को देखते हुए पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. 10 अक्टूबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक छुट्टियां रद्द रहेंगी.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 11, 2026, 06:01 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 06:15 AM IST
Image Credit: बिहार में दुर्गा पूजा पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द (फाइल फोटो)
Join

Durga Puja 2026: आज (11 अक्टूबर, 2026) से दुर्गा पूजा की शुरुआत हो गई है. इसी क्रम में बिहार में दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा फैसला लिया है. त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.

10 से 24 अक्टूबर तक सभी छुट्टियां बंद
प्रशासन ने त्योहार के देखते हुए अपनी कमर कस ली है. बिहार पुलिस मुख्यालय (विधि-व्यवस्था प्रभाग) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक सभी प्रकार के अवकाश (विशेष परिस्थितियों को छोड़कर) पूरी तरह बंद रहेंगे. यह आदेश विशेष रूप से दुर्गा पूजा 2026 के त्योहारी सीजन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए दिया गया है.

सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को भेजा गया पत्र
इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक (IG), पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG), और सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों (SSP) व पुलिस अधीक्षकों (SP) को पत्र भेज दिया गया है.

क्यूआरटी (QRT) गठित करने का निर्देश
मुख्यालय के निर्देश के अनुसार, सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कार्यालयों में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मियों की क्यूआरटी (QRT - क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया जाए. दुर्गा पूजा के दौरान यह टीम सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की ड्यूटी को पूरी मुस्तैदी से संभालेगी. इस आदेश पर पुलिस महानिदेशक (DGP) की मंजूरी मिल चुकी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES