बेगूसराय में महिला का अपहरण करके रेपः होटल में मारपीट भी की गई, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Begusarai News: बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला के अपहरण और होटल में उसके साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला को NH-31 स्थित ब्लू डायमंड होटल ले जाकर चाकू की नोक पर उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया गया.
Begusarai News: बिहार के बेगूसराय से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. इस घटना से इंसानियत शर्मसार हो गया है. इस घटना को देखने से यह लग रहा कि बिहार में पुलिस के डर अपराधियों के अंदर से खत्म हो गया है. यह बात बीते दिन 27 सितंबर की रात अपराधियों ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला का पहले अपहरण किया. इसके बाद नगर थाना क्षेत्र के NH-31 स्थित होटल ब्लू डायमंड में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई. आरोप है कि चाकू की नोक पर महिला के साथ घंटों दुष्कर्म किया गया.
परिजनों को फोन कर महिला ने बताई पूरी घटना
किसी तरह महिला ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और खुद को बाथरूम के अंदर बंद कर लिया. इसके बाद उसने मोबाइल से फोन कर के इपने परिजनों को सारा घटना बताया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन होटल पहुंचे और किसी तरह उस महिला को आरोपियों के चंगुल से बाहर निकाला. हालांकि, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. घटना के बाद महिला के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.
होटल स्टाफ पर भी उठे सवाल
हैरानी की बात यह है कि महिला ने बताया कि उसके साथ घंटों तक होटल में ऐसी घटना होती रही, लेकिन होटल के किसी भी स्टॉप ने मामला की जानकारी लेने की कोशिश नहीं की. पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित ब्लू डायमंड होटल का बताया जा रहा है. इस घटना का वीडियो सामने आने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है. होटल में महिला के साथ कथित दुष्कर्म और मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली और कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद घटना से जुड़े सबूतों के अधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट: जितेन्द्र चौधरी