App

बेगूसराय में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव: विरोध के बावजूद चला बुलडोजर, JCB का शीशा टूटा

बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान पत्थरबाजी की घटना हुई और एक JCB का शीशा टूट गया. हाईकोर्ट और डीसीएलआर के आदेश पर दो जगहों पर कार्रवाई की गई है.

बेगूसराय में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव: विरोध के बावजूद चला बुलडोजर, JCB का शीशा टूटा
Image Credit: बेगूसराय में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव (जी मीडिया, AI Generated Image)

बेगूसराय में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला. कब्जे वाली जमीन को खाली कराने के लिए बुलडोजर के साथ पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया और जबरदस्त पत्थरबाजी की. इसके बावजूद, पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर का इस्तेमाल करके जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए कब्जे वाले घरों को तोड़कर हटा दिया. इस घटना के बाद, घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

फेंके गए पत्थर, JCB मशीन का शीशा टूटा
बता दें कि भगवानपुर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची अंचल प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए, जिससे एक JCB मशीन का शीशा टूट गया. इस घटना के बाद कुछ समय के लिए वहां तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. हालांकि, प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का काम पूरा किया. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने दहिया गांव और जोकिया पंचायत के मामापारी टोला में अतिक्रमण के मामलों पर कार्रवाई की.

सुरक्षा इंतजाम पर भी उठे सवाल
दहिया में अतिक्रमण हटाने का काम हाई कोर्ट के आदेश के तहत किया गया, जबकि दूसरे मामले में अंचल प्रशासन ने तेघरा DCLR के निर्देश पर कार्रवाई की. संबंधित जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए JCB मशीन का इस्तेमाल किया गया. दहिया में कार्रवाई के दौरान, प्रशासनिक टीम और इस कदम का विरोध करने वाले लोगों के बीच टकराव हो गया. बताया जा रहा है इस घटना के दौरान पत्थरबाजी हुई, जिससे JCB जेसीबी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना ने अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

मौके पर मौजूद थे अधिकारी
हालांकि, मौके पर तैनात पुलिस बल की मदद से स्थिति को संभालते हुए कार्रवाई जारी रखा गया. इस अभियान के दौरान एसआई राहुल कुमार और रितेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे. प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच थोड़ी बहस भी हुई. इस कार्रवाई के बाद, यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. अब यह देखना होगा कि JCB का शीशा तोड़े जाने और पत्थरबाजी की घटना को लेकर प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है.

रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More