SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बगहा में वर्दीधारियों पर हमला: वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने धावा बोला, थानाध्यक्ष चोटिल

पुलिस टीम पर हमला होना निश्चित रूप से दुस्साहस का उदाहरण है. पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि शराबबंदी के बाद भी शराब की तस्करी कैसे हो रही है. जाहिर है कि यह बिना पुलिस की शह के नहीं होती.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 15, 2026, 12:27 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 12:43 PM IST
Image Credit: बगहा में वारंटियों को पकड़ने गई नौरंगिया पुलिस टीम पर हमला हुआ. (Video Grab)
Join

बगहा के नौरंगिया थाने की पुलिस मद्य निषेध के अभियुक्त भूलन बीन और नागेंद्र बीन गिरफ्तार करने गई थी. पुलिस ने नागेंद्र बीन को गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन उसके बाद अशोक बीन और अन्य दर्जन भर महिला और पुरुषों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और नागेंद्र बीन को छुड़ा लिया. इस दौरान नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन सहित कई पुलिसकर्मी नोंक-झोंक में आंशिक रूप से चोटिल हो गए. हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के कपड़े तक फाड़ दिए. देर रात हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि, सदर SDPO, बगहा निहार भूषण ने इस मामले की पुष्टि की है. उनका कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले दोषियों पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

ग्रामीणों के इस दुस्साहस को पुलिस ने गंभीरता से लिया है. पुलिस टीम के साथ हाथापाई और बदसलूकी की घटना के आरोपियों के खिलाफ एसपी ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

READ ALSO: पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग और लास्ट में चाकूबाजी: भागलपुर में मॉल के मैनेजर पर जानलेवा हमला, महिला हिरासत में

सूचना मिलते ही एसडीपीओ बगहा के निर्देश पर कई थानों की पुलिस नौरंगिया गांव पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया. घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हरनाटांड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

बगहा पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर हमला करने और पुलिस की अभिरक्षा से आरोपी को छुड़ाने के आरोप में नौरंगिया थाने में अलग से प्राथमिकी दर्ज करवाने के साथ कार्रवाई करने में जुटी है. मामले में करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

SDPO निहार भूषण ने बताया कि हमले में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अभिरक्षा से फरार नागेंद्र बीन को भी पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

नागेंद्र बीन मद्य निषेध के मामले में फरार वारंटी है. सूचना पर पुलिस टीम सादे लिबास में ही उसे पकड़ने चली गई थी, जहां ग्रामीणों ने हमला कर दिया. हालांकि, पुलिस पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिधाव, बगहा 2 के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केबीएन सिंह नें पुलिस जवानों समेत नौरंगिया थानाध्यक्ष के प्राथमिक उपचार करने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि कोई भी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी नहीं है.

रिपोर्ट: इमरान अजीज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES