App

'मेरे पास फालतू समय नहीं, पूरा ध्यान बेटी पर है', तेज प्रताप को लेकर पहली बार कैमरे पर बोलीं अनुष्का यादव

अनुष्का यादव ने पहली बार तेज प्रताप को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह उनकी बातों पर ध्यान नहीं देतीं और उनका पूरा ध्यान अपनी बेटी पर है. इसके अलावा, उन्होंने तेज प्रताप के लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

'मेरे पास फालतू समय नहीं, पूरा ध्यान बेटी पर है', तेज प्रताप को लेकर पहली बार कैमरे पर बोलीं अनुष्का यादव
Image Credit: तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव (फाइल फोटो)

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव इन दिनों फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं. तेज प्रताप ने अनुष्का यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे. वहीं, अब अनुष्का यादव ने पहली बार मीडिया के सामने अपनी बात रखी है. अनुष्का से जब तेज प्रताप यादव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो तेज प्रताप के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती है, उनकी लंबी आयु हो.

तेज प्रताप को लेकर क्या बोली अनुष्का यादव?

बता दें कि अनुष्का यादव एक कायक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी. उनके साथ भाई आकाश यादव और उनकी बेटी भी मौजूद थी.  इस दौरान उन्होंने कहा कि वो तेज प्रताप की बातों पर ध्यान नहीं देतीं.  अनुष्का यादव ने कहा - ' वो जितनी भी कंट्रोवर्सी कर रहे हैं, वो सब हम सुन ही रहे हैं. उनको मैं दिल से धन्यवाद देती हूं. वो जो भी चीज मीडिया में बोल रहे हैं, या कर रहे हैं, उन सभी चीजों के लिए मैं भगवान से... मेरे लिए उनके लिए कुछ बोलना भी बहुत कम हैं. मैं इन सब चीजों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती हूं.'

मेरा पूरा ध्यान मेरी बेटी पर - अनुष्का यादव

अनुष्का ने कहा, 'मेरे पास इतना फालतू समय नहीं है कि मैं इन सब बयानों को देखूं या सोचूं. मेरा पूरा ध्यान अभी सिर्फ मेरी बेटी पर है. मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वो स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और उनका हमेशा भला हो. मैं हाथ जोड़कर उन्हें दिल से थैंक यू कहना चाहती हूं.'

अनुष्का का बयान बना चर्चा का विषय

मिली जानकारी के अनुसार, अनुष्का यादव कदमकुआं स्थित रूप चंद भगत उत्सव हॉल में आयोजित कार्यक्रम का उद्धाटन करने के लिए पहुंची थी. इस दौरान मौके पर उनके भाई आकाश यादव भी मौजूद थे.  इस दौरान अनुष्का ने तेज प्रताप को लेकर खुल कर बात की और अपनी बात को सामने रखा.

जानें क्यों हुआ पूरा विवाद?

बता दें कि तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात का दावा किया था कि पटना के कदमकुआं स्थित रूप चंद भगत उत्सव हॉल में उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. इसी जगह पर अनुष्का यादव अपने भाई और बेटी के साथ कार्यक्रम के उद्धाटन के लिए पहुंची. इस दौरान उनका दिया गया बयान चर्चा का विषय बन गया.

तेज प्रताप यादव अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने 2018 में ऐश्वर्या से शादी की थी, लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और विवाद आखिरकार कोर्ट तक पहुंच गया. फिलहाल दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है. इस बीच, तेज प्रताप का नाम अनुष्का यादव के साथ जुड़ा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More