SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

JDU से निष्कासन पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- 'कोई गम नहीं, अब अपनी नई पार्टी बनाऊंगा'

JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है और उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. वहीं, अब इसपर अनंत सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि जेडीयू से उन्हें कोई मतलब नहीं है, अब वो अपनी नई पार्टी बनाएंगे.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 25, 2026, 09:23 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 10:10 AM IST
Image Credit: मोकामा विधायक अनंत सिंह (फाइल फोटो)
Join

जेडीयू से निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने का कोई गम नहीं है और न ही उन्हें इससे कोई दिक्कत है. उन्होंने कहा कि जनता मालिक और भगवान है, जो भी फैसला होगा, जनता करेगी. अनंत सिंह ने जेडीयू के भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ही पार्टी थे और जब नीतीश कुमार ही खत्म हो गए, तो पार्टी भी खत्म हो गई. उन्होंने दावा किया कि जेडीयू का भविष्य खत्म है और इसका पता चुनाव में चल जाएगा.

जेडीयू से कोई मतलब नहीं है- अनंत सिंह

अनंत सिंह ने आगे कहा कि अब वह अपनी पार्टी बनाएंगे. उन्होंने कहा कि जेडीयू से उन्हें कोई मतलब नहीं है और पार्टी से निष्कासन का फैसला पार्टी के जिम्मेदार लोगों ने लिया होगा. उन्होंने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है. 

वहीं, नीतीश कुमार से अपने संबंधों को लेकर अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि उनसे उनकी कोई दूरी नहीं है और वह उनसे मुलाकात भी करेंगे. उन्होंने कहा कि वह नीतीश कुमार की कभी बुराई नहीं करेंगे, चाहे वह किसी भी पार्टी में रहें.

अनंत सिंह ने जेडीयू के नेताओं पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी में कौन ऐसा नेता है, जो उनसे बात करेगा. उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कहा कि उन्होंने जो भी किया, मजबूती से किया और कोई गलती नहीं की. जनता को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जनता भगवान है और जो जैसा करेगा, उसे जनता जवाब देगी. अगर वह गलत होंगे, तो जनता उन्हें जवाब देगी और अगर पार्टी गलत होगी, तो पार्टी को जवाब मिलेगा.

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद अब बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज पर गिरी गाज, JDU ने किया पदमुक्त... जिला संगठन भी भंग

जदयू ने मोकामा विधायक पर लिया एक्शन

बता दें कि जदयू ने मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह वर्षों के लिए जेडीयू से बाहर कर दिया है. इसी के साथ उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है. 

जेडीयू की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अनंत सिंह पिछले कुछ समय से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे. उन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया गया है.

इनपुट- IANS

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES