भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /गमछे में थोड़ा और पीलापन होता तो जन सुराजी दिखते अनंत सिंह, काला चश्मा और सफेद कुर्ते में देखिए अलहदा अंदाज

गमछे में थोड़ा और पीलापन होता तो जन सुराजी दिखते अनंत सिंह, काला चश्मा और सफेद कुर्ते में देखिए अलहदा अंदाज

अनंत सिंह बिहार की राजनीति में बहुत तेजी से उभरे हुए राजनेता हैं. सत्ता से वे डरते नहीं हैं, लेकिन करीब रहने की कोशिश करते हैं. तमाम मुकदमों में फंसे अनंत सिंह अपने संवाद अदायगी और डायलॉग डिलीवरी से चर्चाओं में रहते हैं. पहनावा पोशाक तो उनका बेमिसाल है ही.

Written BySunil Mishra
Published: Oct 16, 2026, 01:28 PM IST|Updated: Oct 16, 2026, 02:36 PM IST
joinshare
गमछे में थोड़ा और पीलापन होता तो जन सुराजी दिखते अनंत सिंह, काला चश्मा और सफेद कुर्ते में देखिए अलहदा अंदाज
Image Credit: अनंत सिंह आज अलग ही अंदाज में नजर आए (Video Grab)

About the Author

    Sunil Mishra

    Sunil Mishra

    इंडस्ट्री में 2 दशकों का अनुभव है तो खबरों की बाजीगरी आती है. डिजिटल मीडिया में आधे दशक हो चुके हैं. लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में काम करना डिजिटल की दुनिया में मददगार साबित हुआ. दैनिक जागरण से शुरू हुआ सफर, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, News Nation, ABP और India Ahead होते हुए Z Bihar Jharkhand तक पहुंचा है. बिहार और झारखंड की स्थानीय और राजनीतिक खबरों की विशेष समझ.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    2

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    3

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    4

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    5

    BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बिहार की राजनीति में आजकल अनंत सिंह छाए हुए हैं. उनका अंदाज बाकी नेताओं से जुदा और अलहदा तो था ही, अब वे अपनी ही पार्टी से बगावत करते हुए जन सुराज पार्टी के विधान परिषद उम्मीदवार अनुज सिंह को समर्थन देने के चलते चर्चाओं में हैं. अनंत सिंह मोकामा में रहते हुए 'वर्ल्ड फेमस' होते जा रहे हैं. अभी हाल ही में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने उनसे मुलाकात की थी और पिछले दिनों उत्तर प्रदेश भाजपा के बड़े नेता बृजभूषण शरण सिंह ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की थी. आज एक बार फिर जब अनंत सिंह, अनुज सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने निकले तो उनका लुक चर्चाओं में आ गया. आम तौर पर उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड का गमछा हरे रंग का होता है, लेकिन अनंत सिंह लाल-पीला रंग का गमछा धारण किए हुए थे. आंखों पर काला चश्मा, सफेद कुर्ता और लाल-पीले गमछे में अनंत सिंह डैशिंग लग रहे थे. उनके गमछे का पीला रंग उन्हें आधा जन सुराजी बनाता प्रतीत हो रहा था.

    Anant Singh

    खैर, उनके लुक की बात करें तो हाल के दिनों में उनका काउब्वॉय हैट और काले चश्मे में तस्वीरें वायरल हुई थीं. अनंत सिंह की तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान उनके गहरे रंग के चश्मे पर जाता है. कई बार अनंत सिंह बड़े फ्रेम वाले चश्मे में नजर आते हैं. अनंत सिंह का पब्लिक अपीयरेंस लगभग एक सा होता है. सफेद कुर्ता-पायजामा और मोटा सनग्लास एक तरह से उनकी पहचान बन चुका है.

    Anant Singh

    हालांकि, इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है कि वे किस ब्रांड का चश्मा या सनग्लास पहनते हैं. कुल मिलाकर अनंत सिंह का पहनावा पारंपरिक भारतीय पहनावे के करीब है. एक और खास बात, माथे पर तिलक उन्हें और अलहदा बनाता है. बिहार में बहुत कम ऐसे नेता हैं, जो रोजाना माथे पर तिलक लगाते हैं, उनमें अनंत सिंह भी एक हैं. कुर्ता और पायजामे पर जब वे गमछा धारण करते हैं, तो एक तरह से बिहारी गौरव की याद दिलाते हैं. सामान्य दिन हो या कोई बड़ा आयोजन हो, अमूमन वो इसी पहनावे में दिखते हैं.

    Anant Singh

    अनंत सिंह के गमछों की बात करें तो कभी वो गले में, कभी कंधे पर तो कभी सिर पर धारण करते हैं. आज के तस्वीर की बात करें तो वे गमछे को पगड़ीनुमा लपेटे हुए हैं. सफेद कुर्ता-पायजामा और गहरे रंग के चश्मे के साथ गमछा उन पर जंच रहा है.

    अनंत सिंह की बहुत सारी बातें हो गईं पर उनकी मूंछें तो बाकी ही रह गईं. अनंत सिंह जब मूंछों पर ताव देते हैं, तो एक प्रभावशाली और दबंग शख्सियत की छवि उनमें दिखती है. और सबसे बड़ी बात, बातों के धनी तो वो हैं ही. एकदम बेबाक और निर्भीक. कोई खौफ नहीं, कोई डर नहीं, जो मन में आए बोल डालो.

    अनुज सिंह के लिए वोट मांगने निकले अनंत

    अनंत सिंह शक्रवार को जन सुराज प्रत्याशी अनुज कुमार के लिए वोट मांगने निकले. उन्होंने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को नीरज कुमार के चुनाव प्रचार में नहीं जाना चाहिए. नीरज कुमार हमारे खिलाफ बोल रहे हैं, तो उन पर हम क्या गोली चला दें. हम भी उनके खिलाफ बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमको मरने का ना खौफ है, ना जीने की खुशी है.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Anant Singh