SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

72वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा स्थगित: आयोग ने प्रेस रिलीज जारी कर दी जानकारी, जानें कब होगी परीक्षा

25 अक्टूबर को होने वाली 72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा स्थगित हो गई. एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होनी थी.

Edited By Shailendra
Published: Oct 12, 2026, 06:14 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 06:35 PM IST
Image Credit: 5 अक्टूबर को होने वाली 72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा स्थगित (File-Photo)
Join

बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी से तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. आयोग ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार, 25 अक्टूबर, 2026  दिन रविवार को आयोजित होने वाली थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से फिलहाल टाल दिया गया है.

आयोग ने प्रेस रिलीज जारी कर दी जानकारी

बीपीएससी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी. परीक्षा की नई तारीखों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) पर की जाएगी. हालांकि, वहीं, साल के अंत तक परीक्षा आयोजित होने की संभावना है.

बिहार लोक सेवा आयोग ने बाद में परीक्षा को 25 अक्टूबर के लिए रीशेड्यूल किया

दरअसल, पहले प्रीलिमिनरी परीक्षा 25 जुलाई, 2026 को होनी थी. हालांकि, बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) जरूरी कारणों का हवाला देते हुए इसे पोस्टपोन कर दिया था. साथ ही कहा था कि बदली हुई तारीख अलग से बताई जाएगी. बिहार लोक सेवा आयोग ने बाद में परीक्षा को 25 अक्टूबर के लिए रीशेड्यूल किया था.

72वीं कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन की टेंटेटिव तारीख

बिहार लोक सेवा आयोग ने अब परीक्षा को फिर से पोस्टपोन कर दिया है, जिससे कैंडिडेट्स नए शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) एग्जामिनेशन कैलेंडर में इंटीग्रेटेड 72वीं कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन की टेंटेटिव तारीख 25 अक्टूबर, 2026 दिन रविवार को बताई गई थी.

BPSC 72वीं प्रीलिम्स 2026, नई एग्जाम तारीख

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने अभी तक 72वीं प्रीलिमिनरी परीक्षा की बदली हुई तारीख की घोषणा नहीं की है. कैंडिडेट्स को नए शेड्यूल की पुष्टि के लिए कमीशन से ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा. 

BPSC की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर भरोसा

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम की तारीख और दूसरे जरूरी इंस्ट्रक्शन्स के अपडेट्स के लिए रेगुलर तौर पर BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें. कैंडिडेट्स को BPSC की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर भरोसा करना चाहिए.

रिपोर्ट: सन्नी कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES