SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गया में जमीन विवाद को लेकर 50 से अधिक बदमाशों ने घरों पर की बमबाजी और फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना

गया में जमीन के विवाद को लेकर 50 से अधिक बदमाशों ने बमबारी और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. घर पर ईंट-पत्थर फेंके और बाहर रखी कुर्सियां ​​भी तोड़ दीं. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. वहीं, अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 25, 2026, 02:13 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 02:25 PM IST
Image Credit: गया में जमीन विवाद को लेकर 50 से अधिक बदमाशों ने घरों पर की बमबाजी और फायरिंग (जी मीडिया)
Join

गया के चंदौती थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर भूमाफियाओं के इशारे पर दर्जनों बदमाशों ने कई घरों पर बमबाजी, फायरिंग और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह 50 से अधिक नकाबपोश बदमाश हाथों में बम लेकर दौड़ते हुए सत्येंद्र नारायण के घर पर पहुंचते हैं और बमबाजी करते हैं.

घर पर भी फेंका गया बम

इसके साथ ही, कई बदमाश घर पर लगातार पत्थर फेंक रहे हैं, जबकि कुछ अपराधी घर के बाहर रखी कुर्सियों को तोड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पीड़ित सत्येंद्र नारायण और मुन्ना कुमार ने बताया कि मैं अपनी निजी जमीन पर निर्माण करवा रहा था, तभी 50 की संख्या में बदमाश मेरे घर पर पहुंचे और बमबाजी शुरू कर दी. तीन से चार बम फेंके गए, जिनमें से एक घर पर भी फेंका गया जिसके निशान दिखाई दे रहे हैं. वहीं, कुछ बदमाशों द्वारा लगातार ईंट-पत्थर फेंके गए, हम लोगों पर हमला किया गया और कुर्सियां तोड़ी गईं.

अवैध कब्जा और रंगदारी की मांग

उन्होंने महावीर पासवान के बेटों पर हमला करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि वे लोग कुछ एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं और घर बनवाने की एवज में रंगदारी की मांग करते हैं, साथ ही यहां की जमीन को अपना बताते हैं. हालांकि, कोर्ट और अंचल से फैसला हमारे पक्ष में आया है. इसके अलावा, हम लोगों ने आईजी, एसपी और थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आज ही काम शुरू करवाया था.

यह भी पढ़ें: सिवान में पटाखा विस्फोट के बाद अग्निशमन विभाग अलर्ट, पटना में अवैध दुकानों पर छापेमारी

मामले की जांच कर रही पुलिस

उन्होंने आगे बताया कि महावीर पासवान के बेटे सुबह में आए थे, जिसपर मौके पर पुलिस भी पहुंची थी. पुलिस ने शाम को ही दोनों पक्षों को थाना बुलाया था, लेकिन दोपहर के बाद ही 50 से ज्यादा की संख्या में आए बदमाशों ने घर पर हमला बोल दिया. 

वहीं, चंदौती थाने के एस.आई. शिवनाथ कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है और पुलिस जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज में कुछ बदमाश दिखे हैं और बमबाजी की घटना भी सामने आई है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

रिपोर्ट: जय प्रकाश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES