SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गैराज में लगी भीषण आग, 5 कारें और 25 लाख का सामान पलभर में राख, धधक उठा गोपालगंज

गोपालंनगर जिला के थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित गोपाल मोटर गैरेज में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे गैराज में मौजूद कई कारें और सभी सामान जलकर खाक हो गया.

Edited By Shailendra
Published: Oct 30, 2026, 11:18 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 11:23 PM IST
Image Credit: बंजारी स्थित गोपाल मोटर गैरेज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग (Z News)
Join

गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित गोपाल मोटर गैरेज में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया. यह घटना 30 अक्टूबर शुक्रवार की है.

दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर मौके पर पहुंच गईं

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर मौके पर पहुंच गईं. हालांकि, आग इतनी भयानक थी कि दमकल कर्मियों को इस पर काबू पाने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

करीब 25 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ

गैरेज के मालिक गोपाल केडिया ने बताया कि उन्हें उनके स्टाफ से आग लगने की सूचना मिली थी. जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग विकराल रूप ले चुकी थी. इस भीषण अग्निकांड में गैरेज के अंदर खड़ी 5 गाड़ियां और वहां रखे तमाम कीमती पार्ट्स और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए. गोपाल केडिया कहा कि इस आगजनी में उन्हें करीब 25 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है.

इस दर्दनाक हादसे ने गैरेज मालिक को गहरे सदमे में

फिलहाल, दमकल और पुलिस की टीम ने मिलकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने गैरेज मालिक को गहरे सदमे में डाल दिया है.

पटना के खेमनीचक सब्जी मंडी में लगी भीषण आग

वहीं, 29 अक्टूबर गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई थी. आग लगने से मंडी में अफरा-तफरी मच गई थी. आग की चपेट में आने से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है. हालांकि, समय पर दमकल की गाड़ियां पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया.

गुरुवार सुबह आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम को मिली थी. इसके बाद अनुमंडल अग्निशामालय लोदीपुर, कंकड़बाग, सचिवालय, पटना सिटी समेत 10 जगहों से दमकल की गाड़ियां भेजी गईं. कुल 12 दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया और काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा. यह इलाका काफी रिहायशी है. ऐसे में आग आसपास की दुकानों और घरों तक फैलने पर बड़ा हादसा हो सकता था. दमकल विभाग की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया था कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल, स्थिति सामान्य है. मंडी की दुकानों को नुकसान पहुंचा है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है. आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. अग्निशमन विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट: मदेश तिवारी

यह भी पढ़ें: पटना मरीन ड्राइव पर बड़ा सड़क हादसा, कार का टायर फटने से भोजपुरी गायक सौरभ सिंह गंभीर रूप से घायल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES