SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार में 23 लाख वाहनों पर लटकी जब्ती की तलवार! पुरानी नंबर प्लेट पर सख्त हुआ परिवहन विभाग, जानें कारण

बिहार में पुरानी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि त्योहारों के दौरान जांच अभियान तेज करें और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगाने वाले पात्र वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 11, 2026, 10:09 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 10:29 AM IST
Image Credit: बिहार में पुरानी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर परिवहन विभाग सख्त (फाइल फोटो)
Join

अगर आप अभी भी पुरानी नंबर प्लेट वाली गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल,  बिहार में पुरानी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने काफी सख्त रुख अपना लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, राज्यभर में लगभग 23 लाख ऐसे वाहन चल रहे हैं, जिन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगाई गई है. आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों के परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पुरानी नंबर प्लेट वाले वाहनों की चेकिंग करें और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें.

क्या है इस सख्ती के पीछे का कारण?
बता दें कि इस सख्ती के पीछे सबसे बड़ा कारण सड़क सुरक्षा और अपराध पर लगाम लगाना है. रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 11 प्रतिशत आपराधिक वारदातें और करीब 17 प्रतिशत हिट एंड रन के मामलों में पुरानी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है. सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे इन पुरानी या हाथ से लिखी नंबर प्लेट को ठीक से पढ़ नहीं पाते हैं. 

जांच के दौरान ट्रैक्टर, मिनी बस और विक्रम जैसे वाहनों में हाथ से लिखी नंबर प्लेट मिलने और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ के मामले भी सामने आए हैं. इस तकनीकी कमी का फायदा उठाकर आरोपी आसानी से फरार हो जाते हैं और पुलिस को ऑनलाइन चालान काटने या गाड़ी की पहचान करने में भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: पटना में पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ ग्रिल पर फूड सेफ्टी का छापा: ड्राइड फ्रूट्स जब्त, एक्सपायरी मसाले भी मिले

जल्द से जल्द लगवा लें HSRP नंबर प्लेट
विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि जो लोग नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करते हैं या नियमों की अनदेखी करते हैं, उनकी गाड़ियां पकड़े जाने पर सीधे जब्त कर ली जाएंगी.  ऐसे में कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माने या गाड़ी की जब्ती से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी गाड़ी में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट जरूर लगवा लें.

इनपुट: शिवम राज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES