App

Google Maps में आया गजब का फीचर! अब नीले तीर की जगह दिखेगी McLaren की रेसिंक कार F1, ऐसे करें एक्टिवेट

गूगल मैप्स ने नेविगेशन को और मजेदार बनाने के लिए नया अपडेट लाया है. अब यूजर्स ऐप में नीले तीर की जगह मैकक्लेरन की आइकॉनिक ऑरेंज F1 कार चुन सकते हैं. फॉर्मूला वन लवर्स के लिए आया यह फीचर 23 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा.

Google Maps में आया गजब का फीचर! अब नीले तीर की जगह दिखेगी McLaren की रेसिंक कार F1, ऐसे करें एक्टिवेट
Image Credit: Google Maps McLaren F1 फीचर

अगर आप भी किसी शहर के अनजान गलियों में रास्ता खोजने के लिए Google Maps का सहारा लेते हैं, तो आपको लिए एक नया अपडेट आने वाला है. गूगल मैप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए नेविगेशन में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. इस बदलाव के तहत नेविगेशन के दौरान स्क्रीन पर दिखने वाले नीले तीर की जगह McLaren की ऑरेंज F1 कार नजर दिखाई दे सकती है. Google ने अपने मैप्स ऐप में McLaren Racing की रेसिंग कार वाला खास फीचर जोड़ा है. यह फीचर लिमटेड टाइम के लिए उपलब्ध रहेगा और 23 नवंबर 2026 तक इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा.

इस अपडेट को Formula 1 के दीवानों के लिए खास माना जा रहा है. इसकी टाइमिंग भी बहुत ही खास होने वाली है, क्योंकि यह अमेरिका में होने वाली F1 रेस से जुड़ा हुआ है. Google Maps के इस फीचर के जरिए यूजर्स हर दिन रास्ता देखते समय भी रेसिंग कार का एक्सपीरियंस ले सकेंगे.

Google Maps में ऐसे एक्टिवेट करें McLaren F1 कार

Google Maps में इस नए अवतार को इस्तेमाल करना भी बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Maps खोलें.
अब ऐप की Settings में जाएं.
यहां Your vehicles का ऑप्सन सेलेक्ट करें.
इसके बाद Driving avatar पर टैप करें.
उपलब्ध विकल्पों में McLaren F1 कार को सेलेक्ट कर लें.

इतना करने के बाद नेविगेशन के दौरान आपको नार्मल नीले तीर की जगह McLaren की ऑरेंज रेसिंग कार दिखाई देगी. ऐप में पहले से मौजूद नीले तीर और दूसरे 3D वाहनों के साथ यह नया ऑप्शन भी दिया जा रहा है.

इस फीचर की एक और खास बात है. इसका इस्तेमाल सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है. अगर आप Android Auto या Apple CarPlay के जरिए अपने फोन को कार की स्क्रीन से कनेक्ट करते हैं, तो वहां भी यह अवतार दिखाई दे सकता है.

लेकिन, यह अपडेट धीरे धीरे यूजर्स तक पहुंच रहा है. ऐसे में अगर आपके Google Maps में अभी McLaren F1 कार का ऑप्शन नहीं दिखाई दे रहा है, तो कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है.

क्यों जोड़ा गया McLaren की कार वाला फीचर?

Google का McLaren Racing के साथ पाटरनशिप इस अपडेट की वजह है. दोनों के बीच पिछले साल पाटरनशिप शुरू हुई थी. इसी पाटरनशिप के तहत Google Maps में टीम की पहचान से जुड़ा यह खास अवतार पेश किया गया है. McLaren की ऑरेंज कार Formula 1 की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है. ऐसे में इस कार को नेविगेशन आइकन के रूप में इस्तेमाल करना रेसिंग के शौकीनों के लिए एक मजेदार बदलाव हो सकता है.

यह फीचर अमेरिका में होने वाली ग्रां प्री रेस के मौके पर पेश किया गया है. अमेरिका में Circuit of The Americas में 25 अक्टूबर को रेस होनी है. इसके बाद नवंबर में लास वेगास ग्रां प्री भी आयोजित होगी. Google Maps में यह खास अवतार 23 नवंबर तक मौजूद रहेगा.

McLaren के हेडक्वार्टर का भी कर सकेंगे वर्चुअल टूर

Google ने सिर्फ नेविगेशन अवतार ही नहीं जोड़ा है, बल्कि McLaren के दीवानों के लिए एक और खास सुविधा भी पेश की है. कंपनी ने Google Street View पर McLaren Technology Center का नया वर्चुअल टूर शुरू किया है. यह सेंटर इंग्लैंड के सरे में स्थित है और McLaren Racing के हेडक्वार्टर के रूप पर जाना जाता है. यहां McLaren Formula 1 टीम से जुड़ी एक्टिविटी भी होती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More