ये हैं दुनिया के सबसे गरीब मुस्लिम देश; खाने के पड़ते हैं लाले

सोमालिया

सोमालिया दुनिया के सबसे गरीब मुस्लिम देशों में शुमार होता है. यहां के लोगों का अहम रोजगार कृषि या जानवर पालना है. सोमालिया का कुल सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति: $461.8 है.

यमन

यमन सालों से गृहयुद्ध की आग में जल रहा है. इसलिए यहां की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है. यह भी दुनिया के सबसे गरीब मुस्लिम देशों में शुमार होता है. कुल सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति: $676.9

सीरिया

सीरिया में एक दशक से भी ज्यादा वक्त से संघर्ष जारी है. इसलिए यहां की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है. यहां लोगों को जरूरी चीजें नहीं मिलती. कुल सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति: $537.2

सूडान

सूडान हाइड्रोकार्बन संसाधनों से भरपूर है. सूडान आजादी के बाद से आंतरिक संघर्षों की चुनौतियों का सामना कर रहा है. यहां के बच्चों और औरतों की हालत बुरी है. कुल सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति: $1,102.1

कोमोरोस

कोमोरोस में खाने और ईंधन की आपूर्ति नहीं हो पाती. गरीबी के मामले में यह देश 5वें नंबर पर है. कोमोरोस प्रति व्यक्ति कुल सकल घरेलू उत्पाद: $1,484.9

मॉरिटानिया

मॉरिटानिया की अर्थव्यवस्था में उतार चढ़ाव बना रहता है. यह देश सबसे गरीब मुस्लिम देशों में छठे स्थान पर है. प्रति व्यक्ति कुल सकल घरेलू उत्पाद: $2,190.7

जिबूति

जिबूती में सकारात्मक आर्थिक विकास की उम्मीद है. यह सबसे गरीब मुस्लिम देशों में सातवें स्थान पर है. यहां प्रति व्यक्ति कुल सकल घरेलू उत्पाद: $3,136.1

मोरक्को

घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय झटके मोरक्को की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करते हैं, जिससे वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में गिरावट आती है. मोरक्को की कुल सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (2022): $3,527.9

VIEW ALL

Read Next Story