लंदन का वह होटल जिसमें महेंद्र सिंह धोनी को दिखा था भूत, आधी रात को नकलकर भागे थे माही!
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2254630

लंदन का वह होटल जिसमें महेंद्र सिंह धोनी को दिखा था भूत, आधी रात को नकलकर भागे थे माही!

आपमें से ज्यादातर लोगों ने भूतों की कहानी सुनी होगी. दुनिया में कई अजीबों गरीब भूतों की कहानी फिल्मों के जरिए हमने देखी है. ज्यादातर लोग इसे हकीकत नहीं मानते हैं, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि भूत हकीकत में होते हैं.

लंदन का वह होटल जिसमें महेंद्र सिंह धोनी को दिखा था भूत, आधी रात को नकलकर भागे थे माही!

Dhoni Feel Haunted in Langham Hotel: आपमें से ज्यादातर लोगों ने भूतों की कहानी सुनी होगी. दुनिया में कई अजीबों गरीब भूतों की कहानी फिल्मों के जरिए हमने देखी है. ज्यादातर लोग इसे हकीकत नहीं मानते हैं, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि भूत हकीकत में होते हैं. इस लिस्ट में कई क्रिकेटर भी शामिल हैं, जिन्होंने भूतों के होने की बात को माना है. इनमें हमारे देश के महान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी सामने आता है.

महेंद्र सिंह धोनी ने खुद इस बात को माना था कि एक बार वह लंदन के मशहूर लैंघम होटल के एक कमरे में रुके थे, जहां उन्होंने रात को सोते वक्त कुछ अजीब चीजें महसूस किया, जिसके बाद वह रात को ही अपने कमरे से निकल गए और फिर दूसरे कमरे में जाकर रात गुजारी. महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इस होटल में इंग्लैंड के स्टूअर्ट ब्रॉड, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन और भारत के सौरव गांगुली ने भी भूतों के होने की बात को माना था.

लंदन के लैंघम होटल के बारे में कहा जाता है कि ये लंदन का सबसे मशहूर और महंगा होटल है. लेकिन इस होटल के बारे में हमेशा से ये बात बोली जाती है कि इस होटल में भूतों का साया घूमता है. कई लोगों ने मरे हुए इंसानों को इस होटल में घूमते हुए देखा है. लंदन के लोगों ने इसे हॉन्टेड होटल का नाम दे दिया है. ऐसा कहा जाता है कि बहुत साल पहले एक कपल इस होटल में हनीमून मनाने आए थे, लेकिन आधी रात को उस शख्स ने होटल के कमरे में अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया और खुद भी खिड़की से कूद कर जान दे दी थी. इसके बाद से लोगों को उस होटल में अजीबो गरीब चीजें महसूस होती है.

 

Trending news