Election:

चुनाव को लेकर CM सुक्खू ने की रैली, शिमला से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष मांगे वोट

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए रैली की.

इस दौरान सीएम ने लोगों से विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

सीएम ने कहा कि कुपवी उपमंडल पहुंचने पर जनता-जनार्दन द्वारा जो स्नेह, सम्मान प्राप्त हुआ, उसके लिए हार्दिक आभार.

साथ ही कहा कि जनता जिस प्रकार विनोद सुल्तानपुरी और कांग्रेस पार्टी को अपना सहयोग दे रही है, उससे तय है कि यहां हाथ का झंडा हर हाल में लहराएगा.

जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने शिमला लोकसभा क्षेत्र से विनोद सुल्तानपुरी को अपना सांसद चुनने का मन बना चुकी है.

साथ ही कहा किइस बार लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव दोनों में जनता देवभूमि धनबल को करारा ज़वाब देगी.

VIEW ALL

Read Next Story