Parkash Singh Badal Bhog Ceremony: जानिए किस दिन होगा प्रकाश सिंह बादल का अंतिम अरदास और भोग
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1670751

Parkash Singh Badal Bhog Ceremony: जानिए किस दिन होगा प्रकाश सिंह बादल का अंतिम अरदास और भोग

Parkash Singh Badal Bhog Ceremony Date News in Hindi: पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की मौत के बाद पूरे पंजाब में शोक का माहौल है. 

Parkash Singh Badal Bhog Ceremony:  जानिए किस दिन होगा प्रकाश सिंह बादल का अंतिम अरदास और भोग

Parkash Singh Badal Bhog Ceremony Date News in Hindi: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का भोग 4 मई को होगा. 

बता दें कि प्रकाश सिंह बादल आज यानी गुरूवार को अपने गांव बादल में पंच तत्व में विलीन हुए. उनके अंतिम संस्कार दौरान कई राजनीतिक लीडर मौजूद थे. राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. 

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अपने पिता प्रकाश सिंह बादल की चिता को अग्नि भेंट की. इस दौरान कई भावुक दृश्य देखने को मिले जहां सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर प्रकाश सिंह बादल को गले लगा कर रोते हुए दिखाई दिए. 

अंतिम दर्शन के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी बादल गांव पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि भी भेंट की. इतना ही नहीं उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के परिवार के साथ भी मुलाकात की. 

प्रकाश सिंह बादल के निधन को एक युग का अंत तक बताया जा रहा है. इतना ही नहीं, प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चंडीगढ़ पहुंचे थे और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. 

यह भी पढ़ें: Boxer Kaur Singh Death News: नहीं रहा मुहम्मद अली से लड़ने वाला पंजाब का इकलौता बॉक्सर कौर सिंह

पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की मौत के बाद पूरे पंजाब में शोक का माहौल है. ऐसे में बादल गांव में अधिकतर घरों में चूल्हा तक नहीं जलाया गया था. 

प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा एक ट्वीट किया गया था जो कि लोगों के दिलों को छू गया. उन्होंने कहा था कि "पिता जैसी शख्सियत। हर पंजाबी के लिए। वह शख्स जिसने पंजाब में शांति और समृद्धि के लिए लड़ाई लड़ी। अविस्मरणीय। बेजोड़। प्रकाश सिंह बादल जी। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति दे।" 

यह भी पढ़ें: Parkash Singh Badal Cremation News: पंच तत्व में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल, परिवार में शोक की लहर

(For more news apart from Parkash Singh Badal Bhog Ceremony Date News in Hindi, stay tuned to Zee PHH)

Trending news