Women's Day Shayari: महिला दिवस पर टॉप-10 शायरी; मां, बहन और पत्नी से करें शेयर

International Women's Day 2024 Shayari: महिला दिवस पर अपने आस-पास की महिलाओं को स्पेशल फील करवाने के लिए आप उन्हें अच्छे-संदेश भेज सकते हैं. आइए, पढ़ते हैं नारी-शक्ति से जुड़ी टॉप-10 शायरी. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Mar 7, 2024, 09:53 PM IST
  • 8 मार्च को है महिला दिवस
  • महिलाओं के लिए है स्पेशल डे
Women's Day Shayari: महिला दिवस पर टॉप-10 शायरी; मां, बहन और पत्नी से करें शेयर

नई दिल्ली: International Women's Day 2024 Shayari: 8 मार्च, 2024 को महिला दिवस है. महिलाओं के लिए ये विशेष दिन है. इसलिए जरूरी है कि इस दिन आप अपने आस-पास की महिलाओं को स्पेशल फील करवाएं. इसके लिए आप उन्हें WhatsApp पर नारी-शक्ति से जुड़ी कविता या शायरी शेयर कर सकते हैं. 

महिला दिवस पर टॉप-10 शायरी

1. क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं.

2. लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर,
खुशियों को बिखेरे नारी.

3. अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता,
वो देखो एक औरत आ रही है.

4. क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं.

5. हर घर की नींव कहलाती है, 
महिला घर को परिवार बनाती है

6. मां है वो, बेटी है वो, 
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो, 
जीवन के हर सुख-दुख में शामिल है वो, 
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो, 
नमन है उन सब नारियों को, 
जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं वो. 

7. कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता, 
लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता. 

8. हर महिला है एक समान,
उसे समझो न प्यारे कोई चलता-फिरता सामान,
क्योंकि जहां होता है नारी का सम्मान,
समझ लो वो स्थान ही है स्वर्ग के समान.

9. घर में रहते हुए गैरों की तरह होती हैं,
लड़कियां धान के पौधों की तरह होती हैं.

10. नारी एक मां है उसकी पूजा करो
नारी एक बहन है उसका स्नेह करो
नारी एक भाभी है उसका आदर करो
नारी एक पत्नी है उसे प्रेम करो
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो

ये भी पढ़ें- Women's Day Speech: महिला दिवस पर स्पीच देने के लिए अपनाएं 5 टिप्स, मिलेगा पहला ईनाम

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़