KKK 13: दिव्यांका त्रिपाठी को भारी पड़ा 'खतरों के खिलाड़ी 13' में जाना, अब हो गया इतना बुरा हाल

KKK 13: पिछले ही दिनों दिव्यांका त्रिपाठी को रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में एक बार फिर से खतरों का सामना करते हुए देखा गया. हालांकि, एक दौरान एक्ट्रेस का जो हाल, उसकी झलक उन्होंने अब दिखाई है.

Written by - Bhawna Sahni | Last Updated : Sep 26, 2023, 11:17 PM IST
  • दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ सेट पर बुरा हाल
  • दिव्यांका ने दिखाई अपनी चोट की झलक
KKK 13: दिव्यांका त्रिपाठी को भारी पड़ा 'खतरों के खिलाड़ी 13' में जाना, अब हो गया इतना बुरा हाल

नई दिल्ली: Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में इन दिनों जबरदस्त धमाल देखने को मिल रहा है. दरअसल, इस बार शो में एक बार फिर उन कंटेस्टेंट्स को खतरों का सामना करते देखा जा रहा है, जो पिछले सीजन्स में दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने दमदार स्टंट से सभी को हैरान किया और कंटेस्टेंट्स को कॉम्पिटिशियन दिया. हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस भी बुरा हो गया.

दिव्यांका हुईं सेट पर घायल

बता दें कि दिव्यांका शो में सिर्फ एक एपिसोड का ही हिस्सा बनने के लिए आई थीं. इस दौरान उन्हें अपने स्टंट से एक गोल सेट करना था और उन्हीं के समय के मुताबिक बाकी लोगों को भी अपने स्टंट खत्म करने थे.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका के अपने स्टंट से अर्जित तनेजा और शिव ठाकरे को टक्कर दी, लेकिन इस कठिन स्टंट ने दिव्यांका को भी घायल कर दिया, जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दिखाई है.

दिव्यांका ने दिखाई स्टंट की झलक

दिव्यांका 2 तस्वीरों का कोलाज बनाकर एक फोटो शेयर की है. यहां एक फ्रेम में उन्हें हेलीकॉप्टर पर लटके हुए देखा जा रहा है और दूसरे फ्रेम में वह अपनी दोनों बाजू पर लगी चोट के निशान दिखा रही हैं. इसके साथ उन्होंने हेलीकॉप्टर वाले स्टंट का एक वीडियो भी पोस्ट किया है. वहीं, दिव्यांका ने केप टाउन की अपनी खूबसूरत यादों को भी अगली स्लाइड्स में शेयर किया है.

खतरनाक था दिव्यांका का स्टंट

बता दें कि जिस स्टंट में दिव्यांका का ये हाल हुआ उसे देख कंटेस्टेंट्स भी दंग रह गए थे. इसमें एक्ट्रेस को हेलीकॉप्टर पर लगे एक जाल पर लटक कर 5 फ्लैग्स इकट्ठे करने थे. हालांकि, दिव्यांका सिर्फ 4 ही फ्लैग ले पाईं और 5वां लेने से पहले ही वह पानी में गिर गईं. उनके बाद एलिमिनेशन से बचने के लिए शिव और अर्जित को उनका रिकॉर्ड तोड़ने की जरूरत थी.

ये भी पढ़ें- 49 साल की मलाइका अरोड़ा की बोल्डनेस पर हो जाएंगे फिदा, वायरल हुआ ये नया अवतार

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़