जब श्रीदेवी, शाहरुख और सलमान ने किया था रिद्धिमा की शादी में परफॉर्म, बोलीं - 'पापा की वजह से सभी एक फैमिली...'
Advertisement
trendingNow12219782

जब श्रीदेवी, शाहरुख और सलमान ने किया था रिद्धिमा की शादी में परफॉर्म, बोलीं - 'पापा की वजह से सभी एक फैमिली...'

Riddhima Kapoor: रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी की बात की. रणबीर की बहन बताती हैं कि इतने सारे सितारों ने उनकी शादी में परफॉर्म क्यों किया था.

 

जब श्रीदेवी, शाहरुख और सलमान ने किया था रिद्धिमा की शादी में परफॉर्म, बोलीं - 'पापा की वजह से सभी एक फैमिली...'

Riddhima Kapoor: बॉलीवुड सितारों की बहनें भी चर्चा में रहती हैं. हाल ही में रिद्धिमा कपूर और भरत साहनी की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खुद रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की है. साथ ही रिद्धिमा ने अपनी भाभी आलिया भट्ट की भी बहुत तारीफ की. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. 

सितारों ने क्यों किया था रिद्धिमा की शादी में परफॉर्म?

रिद्धिमा ने हाल ही में 'गैलाटा इंडिया' के साथ बात की. इसी दौरान रिद्धिमा ने अपनी शादी को याद करते हुए बताया कि शाहरुख खान, सलमान खान और श्रीदेवी समेत कई सितारों ने उनकी शादी में परफॉर्मेंस दी थी. रिद्धिमा ने बताया कि ऐसा सिर्फ उनके पापा ऋषि कपूर की वजह से हो पाया था. 

'मुझे लगता है उसे बस...', 19 साल की बेटी राशा को लव एडवाइज देते वक्त क्या बोल गईं रवीना टंडन?

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

सितारे भी थे बहुत खुश 

रिद्धिमा कहती हैं कि सभी सितारों ने उनकी शादी में डांस दिल से किया था. उनके लिए यह घर की बात थी, एक परिवार की तरह. रिद्धिमा कहती हैं कि उनके पिता का सभी सितारों के साथ एक खास बोंड था. प्यार की वजह से ही सभी ने शादी में खूब मजे किए थे. रिद्धिमा की शादी में सलमान यहां तक की बार टेंडर भी बन गए थे, जिसे उन्होंने बहुत स्वीट बताया. हालांकि, ऋषि कपूर ने सलमान को वहां से हटा दिया था. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

गोविंदा का लाडली बेटी टीना आहूजा हैं खूबसूरती के मामले में नंबर 1, Photos देख बोलेंगे 'वाह'

भाभी आलिया की तारीफ करती दिखीं रिद्धिमा 

ऋषि कपूर के निधन के बारे में बात करते हुए रिद्धिमा कहती हैं कि वो समय परिवार के मुश्किल था. रिद्धिमा ने बताया कि सभी एक दूसरे के साथ नॉर्मल एक्ट करते थे, लेकिन कमरों में सभी रोते थे. रिद्धिमा कहती हैं कि उस घड़ी में रणबीर के साथ-साथ आलिया भट्ट भी परिवार का सपोर्ट बनकर खड़ी रही थीं. नीतू कपूर के मूड को ठीक करने के लिए रिद्धिमा अलग-अलग तरीके खोजा करती थी. 

 

 

Trending news