दुल्हनिया कृति खरबंदा का हुआ ससुराल में जोरदार स्वागत, डांस करते हुए सीटी मारते दिखे दूल्हे राजा, देखें VIDEO
Advertisement
trendingNow12160371

दुल्हनिया कृति खरबंदा का हुआ ससुराल में जोरदार स्वागत, डांस करते हुए सीटी मारते दिखे दूल्हे राजा, देखें VIDEO

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Dance On Dhol: पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए. दुल्हनिया रानी ससुराल पहुंच गई हैं. सामने आए वीडियो में दोनों ढोल पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. 

दुल्हनिया कृति खरबंदा का हुआ ससुराल में जोरदार स्वागत, डांस करते हुए सीटी मारते दिखे दूल्हे राजा, देखें VIDEO

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Dance On Dhol: पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी के बाद दुल्हन रानी कृति अपने ससुराल पहुंच गई हैं. पूरे परिवार ने उनके स्वागत के लिए जमकर तैयारियां की थी. जैसे ही कपल घर पहुंचा जोरदार ढोल के साथ उनका स्वागत किया गया. सामने आए वीडियो में दोनों जमकर डांस करते दिख रहे हैं. आप भी देखें कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का वायरल वीडियो. 

ससुराल पहुंची कृति खरबंदा

कृति और पुलकित ने आज ही शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी. शादी के फोटोज के साथ-साथ उनके ससुराल के वीडियो भी इंटरनेट पर छाए हुए थे. परिवार वालों ने लाइट्स लगाकर नयी दुल्हन के लिए घर की सजावट की है. कुछ देर पहले कृति अपने ससुराल पहुंच गई हैं. साड़ी और चूड़ा पहने वो बहुत खूबसूरत दिखीं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

कृति-पुलकित ने ढोल पर किया डांस 

जैसे ही दोनों घर पर पहुंचते हैं, जोरदार ढोल बजना शुरू हो जाता है. फिर क्या था, दोनों जमकर डांस करते हैं. वीडियो में पुलकित सीटी बजाते दिखते हैं, तो कृति भी खुशी से झूमती नजर आ रही हैं. दोनों के साथ-साथ पूरा परिवार भी बहुत खुश दिखाई दे रहा है और डांस कर रहा है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

फूलों से सजी हुई गाड़ी

न्यूली वेड पुलकित और कृति के लिए खास तरीके से गाड़ी को तैयार किया गया था. गाड़ी पर ढेर सारे फूल लगे दिखे. खुद पुलकित ने कार से उतरने के बाद कृति का दरवाजा खोला और फिर एक्ट्रेस घर के अंदर गईं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

बता दें कि पुलकित सम्राट की ये सेकंड वेडिंग है. इससे पहले उन्होंने सलमान खान की बहन श्वेता से शादी की थी, जो लंबे समय तक नहीं चल पाई. पुलकित और कृति लंबे समय से डेट कर रहे थे. दोनों ने मानेसर में शादी की है. 

Trending news