HPBOSE Exam 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट फिर हुई रिवाइज, जानिए पेपर की नई तारीखें
Advertisement
trendingNow12095876

HPBOSE Exam 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट फिर हुई रिवाइज, जानिए पेपर की नई तारीखें

Himachal Pradesh Board Exam 2024: रेगुलर और राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की परीक्षाएं अंग्रेजी के पेपर से शुरू होंगी और पब्लिक  एडमिनिस्ट्रेशन के पेपर के साथ खत्म होंगी.

HPBOSE Exam 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट फिर हुई रिवाइज, जानिए पेपर की नई तारीखें

HP Board Date Sheet: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10 और 12 के फाइनल एग्जाम 2024 डेट शीट को एक बार फिर से रिवाइज किया है. HPBOSE परीक्षाएं मार्च 2024 में होने वाली हैं. HP बोर्ड का रिवाइज्ड टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org यहां देखा जा सकता है.

नए शेड्यूल के मुताबिक, एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 2 से 21 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी, जबकि एचपीबीओएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 1 से 28 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक होंगी.

रेगुलर और राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की परीक्षाएं अंग्रेजी के पेपर से शुरू होंगी और पब्लिक  एडमिनिस्ट्रेशन के पेपर के साथ खत्म होंगी. परीक्षा सुबह 8:45 बजे शुरू होगी और दोपहर को समाप्त होगी, कक्षा 12 की पेंटिंग, ग्राफिक, मूर्तिकला और एप्लाइड आर्ट्स सब्जेक्ट को छोड़कर, जो सुबह 8:45 से 10 बजे तक आयोजित की जाएगी.

HPBOSE Class 10th exam dates

मार्च 2: गणित
मार्च 5: सोशल साइंस
मार्च 7: हिंदी
मार्च 9: म्यूजिक (वोकल)
मार्च 11: इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक
मार्च 12: कंप्यूटर साइंस
मार्च 13: होम साइंस
मार्च 14: आर्ट्स-ए (स्केल एंज जियोमेट्री), कॉमर्स (एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस, बहीखाता और लेखा के तत्व, टाइपिंग अंग्रेजी या हिंदी), इकोनॉमिक्स, NSQF: कृषि, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं, मीडिया और मनोरंजन, खुदरा, शारीरिक शिक्षा, निजी सुरक्षा, दूरसंचार, पर्यटन और आतिथ्य, बैंकिंग वित्तीय सेवाएं और बीमा, परिधान, मेकअप और होम फर्निशिंग, सौंदर्य और कल्याण, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, प्लंबर
मार्च 16: अंग्रेज़ी
मार्च 18: फाइनेशियल लिट्रसी
मार्च 19: साइंस एंड टेक्नोलॉजी
मार्च 21: संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलुगु

HPBOSE 12th date sheet 2024

1 मार्च - अंग्रेजी
2 मार्च - संगीत (हिंदुस्तानी गायन), संगीत (हिंदुस्तानी इंट्रूमेंटल मेलोडिक ), संगीत (हिंदुस्तानी इंट्रूमेंटल प्रिक्यूजन)
4 मार्च - पॉलिटिकल साइंस
5 मार्च - फाइनेंशियल लिट्रेसी (एनएसई)
6 मार्च - बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री
7 मार्च - संस्कृत
9 मार्च- समाजशास्त्र
11 मार्च - अकाउंटेंसी और फिजिक्स
12 मार्च - इतिहास
13 मार्च - मनोविज्ञान
14 मार्च - ह्यूमन इकोलॉजी एंड फैमिली साइंस (एचएससी)
15 मार्च - जीव विज्ञान
16 मार्च - हिंदी, उर्दू
18 मार्च - भूगोल
19 मार्च - साइकोलॉजी
20 मार्च - गणित
21 मार्च - ललित कला चित्रकला, ग्राफिक और अनुप्रयुक्त कला (वाणिज्यिक कला)
22 मार्च - नृत्य (कथक/भरतनाट्यम)
23 मार्च - शारीरिक शिक्षा, योग, कंप्यूटर विज्ञान, एनएसक्यूएफ (सभी परीक्षाएं)
26 मार्च - अर्थशास्त्र

Trending news