टॉप-25 कारों में मारुति की 10 और टाटा-महिंद्रा की 4-4 गाड़ियां, हुंडई की बस इतनी
Advertisement
trendingNow12208176

टॉप-25 कारों में मारुति की 10 और टाटा-महिंद्रा की 4-4 गाड़ियां, हुंडई की बस इतनी

Best Selling Cars: मार्च 2024 की टॉप 25 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में सबसे ज्यादा मारुति के मॉडल है.

टॉप-25 कारों में मारुति की 10 और टाटा-महिंद्रा की 4-4 गाड़ियां, हुंडई की बस इतनी

Best Selling Cars In March 2024: मार्च 2024 की टॉप 25 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में सबसे ज्यादा मारुति के मॉडल है. लिस्ट में मारुति सुजुकी की 10 कारें शामिल हैं, वहीं टाटा मोटर्स और महिंद्रा की 4-4 कारें हैं. इसके अलावा हुंडई की 3, किआ और टोयोटा की 2-2 कारें शामिल हैं. 

गौर करने वाली बात ये है कि काफी लंबे समय ऐसा हुआ कि लिस्ट में टॉप दो कारों में कोई भी मारुति सुजुकी की नहीं हैं. मार्च 2024 में टाटा पंच 17,547 यूनिट्स के साथ पहले नंबर पर है, इसके बाद दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 16,458 यूनिट्स की बिक्री के साथ है.

मार्च 2024 में बिकी टॉप-25 कारें

1-  Tata Punch की 17,547 यूनिट्स बिकीं
2- Hyundai Creta की 16,458 यूनिट्स बिकीं
3- Maruti Wagon R की 16,368 यूनिट्स बिकीं
4- Maruti Dzire की 15,894 यूनिट्स बिकीं
5- Maruti Swift की 15,728 यूनिट्स बिकीं
6- Maruti Baleno की 15,588 यूनिट्स बिकीं
7- Mahindra Scorpio N + Classic की 15,151 यूनिट्स बिकीं
8- Maruti Ertiga की 14,888 यूनिट्स बिकीं
9- Maruti Brezza की 14,614 यूनिट्स बिकीं
10- Tata Nexon की 14,058 यूनिट्स बिकीं
11- Maruti Fronx की 12,531 यूनिट्स बिकीं
12- Maruti Eeco की 12,019 यूनिट्स बिकीं
13- Maruti Grand Vitara की 11,232 यूनिट्स बिकीं
14- Mahindra Bolero की 10,347 यूनिट्स बिकीं
15- Toyota Innova Crysta + HyCross की 9900 यूनिट्स बिकीं
16- Hyundai Venue की 9614 यूनिट्स बिकीं
17- Maruti Alto की 9332 यूनिट्स बिकीं
18- Kia Sonet की 8750 यूनिट्स बिकीं
19- Hyundai Exter की 8475 यूनिट्स बिकीं
20- Kia Seltos की 7912 यूनिट्स बिकीं
21- Mahindra XUV700 की 6611 यूनिट्स बिकीं
22- Tata Tiago की 6381 यूनिट्स बिकीं
23- Mahindra Thar की 6049 यूनिट्स बिकीं
24- Tata Altroz की 5985 यूनिट्स बिकीं
25- Toyota Hyryder की 5965 यूनिट्स बिकीं

Trending news