Best Selling Cars: ये हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 25 कारें, देखें पूरी लिस्ट
Advertisement
trendingNow11837144

Best Selling Cars: ये हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 25 कारें, देखें पूरी लिस्ट

Top Selling Cars: जुलाई में सबसे ज्यादा मारुति स्विफ्ट की बिक्री हुई है. इसकी कुल 17,896 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं, दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति बलेनो रही है.

Best Selling Cars

Top 25 Best Selling Cars: भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग का तेजी से विस्तार हो रहा है. देश में हर साल लाखों कारें बिक रही हैं और बिक्री में बढ़तरी भी देखी जा रही है. मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनी बनी हुई है. बीते जुलाई महीने में भी मारुति ने सबसे ज्यादा कारें बेची हैं. फिर, दूसरे नंबर पर हुंडई और तीसरे नंबर पर टाटा रही है. चलिए, आपको जुलाई 2023 में भारत में सबसे ज्यादा बिकी 25 कारों की लिस्ट दिखाते हैं. लिस्ट में सबसे पहला नंबर मारुति स्विफ्ट का है. जुलाई में यह टॉप सेलिंग कार रही है. दूसरे नंबर पर बलेनो, तीसरे पर ब्रेजा और चौथे पर अर्टिगा रही है. इनके बाद लिस्ट में 5वें नंबर पर हुंडई क्रेटा है. 

टॉप-25 बेस्ट सेलिंग कारें (जून 2023)

1. Maruti Swift- 17,896 यूनिट्स बिकीं
2. Maruti Baleno- 16,725 यूनिट्स बिकीं
3. Maruti Brezza- 16,543 यूनिट्स बिकीं
4. Maruti Ertiga- 14,352 यूनिट्स बिकीं
5. Hyundai Creta- 14,062 यूनिट्स बिकीं
6. Maruti Dzire- 13,395 यूनिट्स बिकीं
7. Maruti Fronx- 13,220 यूनिट्स बिकीं
8. Maruti Wagon R- 12,970 यूनिट्स बिकीं
9. Tata Nexon- 12,349 यूनिट्स बिकीं
10. Maruti Eeco- 12,037 यूनिट्स बिकीं
11. Tata Punch- 12,019 यूनिट्स बिकीं
12. Mahindra Scorpio N+Classic- 10,522 यूनिट्स बिकीं
13. Hyundai Venue- 10,062 यूनिट्स बिकीं
14. Kia Seltos- 9740 यूनिट्स बिकीं
15. Maruti Grand Vitara- 9079 यूनिट्स बिकीं
16. Tata Tiago- 8982 यूनिट्स बिकीं
17. Toyota Innova Crysta+HyCross- 8935 यूनिट्स बिकीं
18. Mahindra Bolero- 8921 यूनिट्स बिकीं
19. Tata Altroz- 7817 यूनिट्स बिकीं
20. Maruti Alto- 7099 यूनिट्स बिकीं
21. Hyundai Exter- 7000 यूनिट्स बिकीं
22. Mahindra XUV700- 6176 यूनिट्स बिकीं
23. Kia Carens- 6002 यूनिट्स बिकीं
24. Hyundai Grand i10 Nios- 5337 यूनिट्स बिकीं
25. Mahindra Thar- 5265 यूनिट्स बिकीं

Trending news